Wednesday , August 5 2026
Breaking News

पार्टी के बागियों का अमर से मेल, बिगाड़ सकता है अखिलेश का खेल

Share this

लखनऊ। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव का करीब आना और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अमर सिंह को लेकर तरह-तरह के कयासों का लगाये जाना हाल फिलहाल जहां भाजपा के लिए अच्छा माना जा रहा है वहीं सपा के लिए खतरे का संकेत माना जा रहा है। इसी बीच एक और कयास लगाये जाने से संभवतः तय मानिए कि अगर वाकई ऐसा हुआ तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ जाऐंगी।

गौरतलब है कि  दरअसल अमर सिंह उत्तर प्रदेश में सपा के एक बड़े असंतुष्ट नेता के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। नई पार्टी बनाने का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के वोटरों को अपनी तरफ मोड़ना है। भाजपा भी अमर सिंह की इस योजना को समर्थन कर रही है।

अगर जानकार सूत्रों की मानें तो नई पार्टी का नाम तय कर लिया गया है। इसके अलावा पदाधिकारी भी चुने जा चुके हैं। 15 अगस्त के बाद कभी भी ऐलान हो सकता है। ज्ञात हो कि सपा नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा तवज्जो न मिलने से नाराज हैं। वह हाल ही में हुई समाजवादी पार्टी कार्यकारणी की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »