Thursday , August 6 2026
Breaking News

देवरिया केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा सीबीआई जांच की मॉनिटरिंग

Share this

लखनऊ। प्रदेश में बिहार के मुजफ्फर पुर सरीखे देवरिया काण्ड पर जारी तमाम कारवाई और कवायदों के बीच अब ऐसा तय हुआ है कि  देवरिया शेल्टर होम मामले की सीबीआई जांच की मॉनिटरिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा। जिसके चलते ही कोर्ट ने सीबीआई से 13 अगस्त को कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से यह जानकारी मांगी है कि सेक्स रैकेट के पीछे राजनेता व वीआईपी तो नहीं है। साथ ही पूछा किसके संरक्षण में शेल्टर होम में सेक्स रैकेट चल रहा था।

ज्ञात हो कि बीते रविवार की रात को देवरिया पुलिस ने स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से 24 लड़कियां व महिलाएं मुक्त कराई गई, 7 लड़कियां अब भी लापता हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एक सप्ताह पूर्व संस्था की संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। कई लड़कियों ने यौन शोषण होने के भी आरोप लगाए थे।

वहीं इस पर त्वरित कारवाई करते हुए सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां के डीएम को हटाकर 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने पूरी प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी।

दरअसल आज बुधवार को इस मामले पर हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूछा कि शेल्टर होम में रोज किसकी कारें आती थीं और लड़कियों को कौन ले जाता व सुबह वापस कौन लाता था। स्त्री अधिकार संगठन ने भी इसी मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल की है। दोनों याचिकाओं की 13 अगस्त को एकसाथ सुनवाई होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »