Thursday , August 6 2026
Breaking News

लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में शेयर की अटल की दिल को छूने वाली कविता

Share this

नई दिल्ली! पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गए. . ऐसे समय में हर ओर उनकी चर्चाएं हो रही हैं और हर कोई उनकी कविताएं दोहरा रहा है. इसी कड़ी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी गाई हुई उनकी एक कविता ट्विटर पर पोस्ट की है.

गुरुवार को उनके निधन की खबर आने के बाद से ही देशभर में उनके चाहने वालों में शोक की लहर थी. बॉलीवुड की हस्तियों ने भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. अब लता मंगेशकर ने उनकी कविता ‘मौत से ठन गई’ को अपनी आवाज में शेयर किया है. इस गीत के साथ उन्होंने लिखा है कि जब उन्होंने उनकी कविताएं रिकॉर्ड की थी, तब वह ऐल्बम में नहीं थी. वह कविता आज उन्होंने अटल जी की याद में अर्पण की है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »