Monday , August 3 2026
Breaking News

कांग्रेस की भाजपा को टक्कर देने की तैयारी, कई अहम कमेटियों की लिस्ट करी जारी

Share this

नई दिल्ली। आगामी 2019 लोकसभाचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी तैयारियों में बखूबी जुट गयी है। जिसके तहत संगठन को दुरूस्त करने के लिहाज से आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 9 सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा 19 सदस्यीय घोषणापत्र समिति और 13 सदस्यीय प्रचार समिति का भी गठन किया गया है। कांग्रेस महासचिव व संगठन मंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि नौ सदस्यीय कोर समूह के सदस्यों में वरिष्ठ मंत्री ए के एंटनी, पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल हैं। जबकि 19 सदस्यों को घोषणापत्र कमेटी में रखा गया है। इसी के साथ राहुल गांधी ने प्रचार कमेटी में भी 13 सदस्यों को जगह दी है।

जानाकरों के मुताबिक फिलहाल देश के तीन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ा सांगठनिक बदलाव कर रही है। वहीं अन्य दल भी अपनी टीमों को मजबूत कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »