Thursday , August 6 2026
Breaking News

चर्चित डीजी होमगार्ड की विदाई के दौरान हुई खौफनाक घटना से मचा हड़कम्प

Share this

लखनऊ। प्रदेश में होमगार्ड के डीजी सूर्य कुमार शुक्ला कार्यकाल के दौरान तो चर्चा में रहे ही वहीं आज उनकी विदाई भी काफी चर्चा का विषय उस वक्त बन गई जब वहीं उनके विदाई कार्यक्रम के दौरान एक होमगार्ड के जवान ने खुद को आग लगा ली। जिससे पूरे महकमे समेत शासन और प्रशासन तक हड़कम्प मच गया। जवान द्वारा ऐसा क्यों किया गया फिलहाल ये सपष्ट नही हो सका है।

गौरतलब है कि डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला की फेयरवेल पार्टी में शुक्रवार को एक होमगार्ड ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे होगमार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। फिलहाल, उसे फिर से भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर होने वाले अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला के लिए शुक्रवार दोपहर फेयरवेल परेड (विदाई परेड) का आयोजन किया गया था। जो वैसे भी न सिर्फ चर्चा का विषय थी बल्कि एक तरह से ऐतिहासिक भी थी।  डीजी मुख्यालय में जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने वाला था तभी अचानक वहां मौजूद होमगार्ड रामकुमार ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। जब तक वहां मौजदू लोग कुछ समझ पाते उसने माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर हड़कंप मच गया।

वहीं मौके पर मौजूद उस जवान के साथियों ने आनन फानन में आग को काबू में करने के बाद तत्काल उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। होमगार्ड विभाग के कुछ अफसर भी पहुंचे। रामकुमार को भर्ती कराने के बाद अफसर डॉक्टरों से बातचीत कर ही रहे थे कि इसी बीच रामकुमार अस्पताल से भागकर जीपीओ चौराहे पर पहुंच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस उसे पकड़कर सिविल लेकर आई। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 60 फीसदी जल चुका है।

वहीं मामले की गंभरता को देखते सिटी मजिस्ट्रेट उसका बयान दर्ज करने पहुंचे। उससे आत्मदाह का कारण पूछा गया तो वह कुछ स्प्षट जवाब नहीं दे सका। इधर-उधर की बातें कहने लगा। पुलिस का कहना है कि रामकुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बरेली में रह रहे उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ज्ञात हो कि अभी कल ही विधानसभा की कैंटीन में भी एक कर्मी द्वारा अपना गला काटे जाने से हड़कम्प मच गया था जिसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सके हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »