Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल के हमलों से भाजपा घबराई, नौबत अब कुछ ऐसी आई

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र की मोदी सरकार पर लगातार जबर्दस्त हमले कर रहे हैं। खासकर रॉफेल डील मामले में वो लगातार एक के बाद एक नया तथ्य सामने लाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। वहीं नौबत ऐसी आन पड़ी है कि सत्तारूढ़ भाजपा के दो-दो लोगों को राहुल का जवाब देना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष नोटबंदी हो या फिर राफेल सौदा राहुल लगातार भाजपा पर एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। गुरुवार को राहुल ने नोटबंदी पर बोलते हुए इसे भाजपा की साजिश कहा था, उन्होंने कहा था कि इससे गरीबों का पैसा अमीरों में बांटा गया। वहीं राफेल सौदे को लेकर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि इसमें 15-16 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया।

वहीं आज राहुल ने फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने राफेल मामले को लेकर आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘विश्वव्यापी भ्रष्टाचार’ है और ‘आने वाले कुछ हफ्तों में राफेल कुछ बड़े बम गिराने वाला है।’ राहुल ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘यह विश्वव्यापी भ्रष्टाचार है। यह राफेल विमान वास्तव में दूर तक और तेज तक उड़ता है! यह आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ बड़े बंकर भेदी बम भी गिराने वाला है।’

उन्होंने कहा, ‘मोदी जी कृपया अनिल अंबानी को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है।’
राहुल ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें कहा गया है कि जब राफेल को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी तब अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरनमेंट ने तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा अलोंद की पार्टनर को फिल्म निर्माण में सहयोग किया था।

इतना ही नही राहुल ने  फिर दोहराया कि अंनिल अंबानी को ही राफेल का ठेका क्यों दिया गया। 500 करोड़ का विमान 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया। जब इतना सब हुआ तो राफेल सौदे पर जेपीसी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। ज्ञात हो कि गुरुवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल की इस मांग पर चुटकी ली थी। उन्होंने जेपीसी को झूठी पार्टी कांग्रेस की संज्ञा दी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »