Thursday , August 6 2026
Breaking News

शिवपाल यादव ने की प्रवक्ताओं की टीम घोषित

Share this

लखनऊ। सपा से बागी होकर अपना अलग दल बना कर शिवपाल यादव 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद ही तेजी और सधे कदमों से अपनी रणनीति के तहत तैयारियों में जुट गये हैं। जिसके तहत ही आज उन्होंने नौ प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट के नाम की घोषणा कर है। जो मजबूती से मीडिया के मंच पर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का पक्ष रखेंगे।

ज्ञात हो कि अभी मंगलवार को हुए श्रीकृष्ण वाहिनी सम्मेलन में शिवपाल ने मोर्चा का जिला, मंडल व राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की बात कही थी। इसके पहले भी वो प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं। समाजवादी सेकुलर मोर्चा नौ प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट में  शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, दिलीप यादव, अभिषेक सिंह ‘आशू’ , समेत मोहम्मद फरहत रईस खान तथा अरविंद यादव शामिल हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »