Tuesday , August 4 2026
Breaking News

CM योगी की नसीहत पर अखिलेश का पलटवार

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा गन्ना किसानों को दी गई नसीहत पर पलटवार करते हुए कहा कि बेहतर है कि वो अपने हिंसा फैलाने वाले मतांध समर्थकों को भी कुछ अच्छी नसीहत दें।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गन्ना-बकाया न चुकाने से जिस तरह किसानों का विरोध झेल रही है उस आग में अब प्रवचनीय मुख्यमंत्री ने ये कहकर घी डाल दिया है कि गन्ना न उगाएं इससे डायबीटीज बढ़ती है। इससे अच्छा वो एक सलाह अपने मतांध समर्थकों को दें कि वो समाज में हिंसा-नफरत की कड़वाहट न घोलें।

उन्होंने कहा कि बात-बात में पाकिस्तान का विरोध करने वाली बीजेपी सरकार ने वहां से अरबों रुपयों की चीनी आयात करके भारत के किसानों को नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों की आय बढ़ाने का भी उनका वादा जुमला साबित हुआ है। आक्रोशित किसान अपने गन्ने लेकर 2019 में इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »