Friday , August 7 2026
Breaking News

आम ही नही खास के अंदर भी हैवान रहा है जाग, पूर्व राज्य मंत्री को ससुरालजनों ने लगाई आग

Share this

लखनऊ। आज के दौर में लोगों में घर करती अपराधिक और वहशियाना मानसिकता सिर्फ आम ही नही बल्कि खास को भी नुक्सान पहुंचा रही है। जिसकी बानगी है कि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव को उनके ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। घटना में गंभीर रूप से घायल संगीत का जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है।

गौरतलब है कि जनपद जौनपुर के विठुआ कला में रविवार रात सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी संगीता यादव को ससुराल वालों ने जला दिया। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पति फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सपाईयों का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा है।

जबकि वही जिला अस्पताल में गंभीर हालत में संगीता ने मीडिया से बात करते हुए सास-ससुर और पति पर आरोप लगाया। कहा कि बीती रात वह कमरे में सो रही थीं तो उसे बुलाया गया। जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दिया। चीख पुकार सुनकर जेठानी दोड़कर नीचे से आई और अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना के चलते फिलहाल मामले को लेकर माहौल गरम है। अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा लगा है। मामले में बदलापुर पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल डायल 100 मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ज्ञात हो कि  सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहीं संगीत यादव का मायका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में है। 2016 में इनकी शादी बड़े धूमधाम से बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआ कला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र जयनाथ यादव से हुई। इस शादी में सपा नेता शिवपाल यादव समेत तमाम दिग्गज भी शामिल हुए थे।

हालांकि संगीता अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। लेकिन अभी तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल विठुआ कला में आई थीं। वहीं पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद रहता था। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दी पूर्व ससुराल में पंचायत भी हुई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »