Friday , August 7 2026
Breaking News

जैसे अंधेर सांसद वैसे चौपट कार्यकर्ता, बनवा देगें पार्टी की इज्जत का भर्ता

Share this

नई दिल्ली। एक ऐसी पार्टी जो नैतिकता आदर्शवादिता की बातें बड़ी-बड़ी करती है लेकिन उनके कुछ अपने ही लोग पार्टी के इन दावों और बातों की खिल्ली उड़वाने में कोई कसर नही छोड़ते हैं। इसी क्रम में अब झारखंड के गोड्डा क्षेत्र से भाजपा सासंद निशिकांत दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ है।

गौरतलब है कि आज वायरल हुए वीडियो में एक पार्टी कार्यकर्ता सांसद के पैर धोकर बचे हुए गंदे पानी को पीते दिखाई दे रहा है। यह वाकया तब का है जब निशिकांत दुबे अपने संसदीय क्षेत्र में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि सांसद निशिकांत दुबे पुल के निर्माण की घोषणा करने के बाद पार्टी कार्यकर्ता की तरफ बढ़ते हैं। पार्टी कार्यकर्ता एक थाली में सांसद के पैर धोता है और फिर उसी पानी को पी जाता है। पार्टी कार्यकर्ता की इस भक्ति को देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ तालियां बजाने लगती है। वहीं लोगों के मुताबिक ऐसे अंधेर सांसद और चौपट कार्यकर्ता ही बनवा देगें भाजपा की इज्जत का भर्ता।

वहीं सासंद के पैर धोने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि निशिकांत दुबे को लोगों को नीचे दिखाने की आदत है।अब लोगों के सामने आ चुका है कि वे कैसे खुद को भगवान के की तरह समझ रहे हैं। हाल के महीनों में ये दूसरी बार है जब निशिकांत दुबे सुर्खियों में हैं। इससे पहले जुलाई में उन्होंने राहुल गांधी बयान देकर सुर्खियां बटोरी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »