Thursday , August 6 2026
Breaking News

मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत और 17 घायल

Share this

लखनऊ। प्रदेश के जनपद बहराइच से सटी पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर आज लापरवाही और रफ्तार के चलते सामने आई सड़क दुर्घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नेपालगंज के मेडिकल कॉलेज कोहलपुर में चल रहा है। अब तक सिर्फ दो शवों की पहचान हो सकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बहराइच की सीमा से नेपाल का बांके जिला सटा हुआ है। जिले के नेपालगंज शहर क्षेत्र में स्थित राप्ती सुनारी ग्राम विकास समिति के पास शनिवार सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रक और 23 यात्रियों से भरी मिनी बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पलट गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई।

घटन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। एसपी बांके अरुण पौडेल ने बताया कि मृतकों में तुलसीपुर नगर पालिका 8 की रहने वाली बसंती चौधरी व तुलसी रावत के शव की पहचान हो सकी है। बाकी शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मिनी बस दांग जिले के शमशेर गंज से नेपालगंज आ रही थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »