Thursday , August 6 2026
Breaking News

सपा कार्यालय पहुंच यशवंत और शत्रु का BJP पर वार, कहा- दिल्ली से बेदखल होने को हो जाऐ तैयार

Share this

लखनऊ। देश की सियासत में उस वक्त एक पल को सनसनी मच गई जब अचानक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कई बड़े बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। हद की बात तो ये रही कि इस दौरान भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा भी यशवंत सिन्हा के साथ न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि बखूबी भाजपा और केन्द्र सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में गुरुवार को कई बड़े-बड़े नेताओं का जमावड़ा देखा गया। जहां सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह अपने बेटे और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे। लेकिन लोगों को हैरानी तो तब हुई जब दफ्तर में उनके साथ बीजेपी के बागी सासंद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी दिखाई दिए।

ये सभी नेता गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान जहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जय प्रकाश नारायण जयंति पर हमें दिल्ली की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के बागी सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि राफेल एक बड़ा घोटाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी इस बात का सबूत है कि दाल में कुछ काला है।

इतना ही नही इस दौरान जहां सपा दफ्तर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी जिस स्टेशन पर चाय बेचते थे, तब वो स्टेशन बना ही नही था। आज हम जयप्रकाश जयंती पर ये संकल्प लेते हैं कि दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकना है। मैं राजनीति में जयप्रकाश नारायण से प्रभावित होकर आया हूं।  मौजूदा समय में दमनकारी नीतियां चल रही है।  सरकार की चमचागिरी ना करने वालों के खिलाफ छापा मरवाया जा रहा है।  मीडिया के ऊपर बैठे लोग स्वार्थ में हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि  सम्मलित रूप से लड़े तो 1977 वाली जीत दोहराई जाएगी।  जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के बारे में देश के गृहमंत्री को पता नहीं। नोटबंदी के बारे में वित्त मंत्री को नहीं पता। राफेल सौदा के बारे में रक्षा मंत्री को नहीं पता। जोर और जबरदस्ती के आधार पर देश नहीं चलेगा।  उत्तर प्रदेश में छुट्टी का मतलब देश में छुट्टी हो गई।

जबकि वहीं इस दौरान अपने बागी तेवरों के लिए खासे चर्चित बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले कि मैं युवाओं को कहता हूं कि अगर वे ठान ले तो नामुमकिन को मुमकिन कर सकते हैं। अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं। देश के युवाओं के नेता जानदार व शानदार, अखिलेश यादव जिंदाबाद। अखिलेश यादव का जादू देश के युवाओं के सर चढ़कर बोलता है। आज यशवंत जी के साथ देश भर में लोगों को जगाने का काम कर रहा हूं । राफेल एक बहुत बड़ा घोटाला है, आखिर देश की बड़ी कंपनी को क्यों बाहर किया गया।  व्यक्ति से बड़ी पार्टी हैं और पार्टी से बड़ा देश है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »