Thursday , August 6 2026
Breaking News

CM योगी ने नवमी पर किया कन्या पूजन, सभी को कराया अपने हाथों से भोजन

Share this

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि की नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं को खुद अपने हाथ से खाना खिलाया। दोपहर 12 बजे से करीब एक घंटे तक चली इस पूजा प्रक्रिया में योगी आदित्यनाथ ने सभी कन्याओं को टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई। साथ ही आरती भी की।

गौरतलब है कि सभी कन्याओं ने भी विधि-विधान से पूजा की गई । पूजन के बाद कन्याओं को भोजन खिलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने खुद कन्याओं के पास जाकर खाना परोसा। जिससे सभी बच्चियां काफी खुश दिखाई दीं। इसी के साथ ही दक्षिणा  देकर  कन्याओं की सम्मानजनक विदाई करने के बाद नवमी की पारंपरिक कन्या पूजन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

वहीं पूजा प्रक्रिया सम्पन्न करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। कन्या पूजन अध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता से राष्ट्र को मजबूत करने का अवसर है। इसे सभी को समझना होगा। बेटियों का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।  जिस समाज में बेटियों का सम्मान होगा वह समाज ही आगे बढ़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं के प्रति भेदभाव और असुरक्षा के माहौल को खत्म करना है।  अगर सभी परिवार महिला सुरक्षा के लिए संकल्पित हो जाएं तो महिला अपराध की घटनाएं अपने आप ही खत्म हो जाएंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »