Wednesday , August 5 2026
Breaking News

#Metoo : यौन शोषण के खिलाफ CINTAA दे सकता है स्वरा और रवीना को देगी बड़ी जिम्मेदारी

Share this

मुंबई। “#मी टू” कैंपेन हालीवुड में तहलका मचाने के बाद अब बालीवुड में हड़कम्प मचाये हुए है। जिसकी बानगी है कि अब बॉलीवुड की तरफ से लगातार यौन शोषण के खिलाफ मामलों की संख्या को बढ़ते देखते हुए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने एक बड़ा फैसला लिया है। CINTAA ने इस तरह के मामलों को निपटाने के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि इस कमेटी का सदस्य एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रवीना टंडन को बनाया जा सकता है। CINTAA के महासचिव सुशांत सिंह ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतनी बढ़ी संख्या में यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हम जल्द ही मामलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इसके संदर्भ में एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

इतना ही नही बल्कि सुशांत ने बताया है, एक्ट्रेस रेणुका शहाणे, अमोल गुप्ते और पत्रकार भारती दुबे इस कमेटी के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा, स्वरा भास्कर भी इन सदस्यों में शामिल हो सकती हैं। हमारी इस मुद्दे पर उनसे बात चल रही है। हम सभी जानते हैं, स्वरा ऐसे मामलों पर लंबे समय से काम कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी कमेटी बनाना चाहते हैं जो यौन हिंसा को लेकर काम करे। स्वरा के अलावा वकील वृंदा ग्रोवर भी इसमें शामिल हो सकते हैं। PoSH से जुड़े लोग मिलकर लोगों की काउंसलिंग करेंगे। हम लोगों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए उनको वर्कशॉप भी देंगे।

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा दरअसल हम एक ऐसी संस्था को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बनने के बाद इस तरह के अपराध कम हों। जो लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेंगे उनको कड़ी सजा दी जाएगी। हम यह भी तय करेंगे कि, जिन लोगों का अपराध साबित हो जाए उनके साथ कोई काम न करे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »