Thursday , August 6 2026
Breaking News

बुराड़ी जैसी घटना अब फरीदाबाद में सामने आई, पूरे परिवार ने फांसी लगाई

Share this

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी जैसी ही एक और घटना अब फरीदाबाद में सामने आई है। दरअसल फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना इलाके के घर में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दयालबाग कॉलोनी में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में तीन सगी बहनें व एक भाई शामिल है। माना जा रहा है कि सभी ने सामूहिक रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या की है। इस आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि मृतकों के नाम प्रदीप, मीना, बीना व दया हैं। सभी मृतकों की उम्र 24 से 30 साल के बीच है। इनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। ये सभी बहन-भाई मई-2018 से दयालबाग में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। अंदेशा है कि फांसी दो-तीन दिन पहले लगाई है। कमरे से दुर्गंध आने पर मौत का पता अब चला है।

ज्ञात हो कि पूर्व में ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली सामूहिक आत्महत्या की घटना इसी साल एक जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक घर में हुई थी, जहां एक ही परिवार के11 लोग फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मौत का कारण फांसी पर लटकना पाया गया था। हालांकि, पुलिस ने इस कांड की जांच सभी पहलुओं से की थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने साइक्लॉजिकल अटोप्सी भी कराई गई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »