Thursday , August 6 2026
Breaking News

करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा: केशव मौर्या

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने आज आजमगढ़ में राम मंदिर के मुद्दे पर साफ तौर पर कहा कि कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करें। सब ठीक होगा। देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। साथ ही आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों लगातार धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले उजागर होने पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई  की जा रही है।

गौरतलब है कि दरअसल आजमगढ़ वनमंत्री दारा सिंह चौहान के पिता के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने आए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि कोर्ट का फैसला आने तक इंतजार करें। सब ठीक होगा। देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा।

जबकि वहीं उन्होंने आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों लगातार धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले उजागर होने पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई  की जा रही है। दिल्ली में भाजपा और संघ की बैठक पर बोले कि यह संघ की बैठक थी। कहा कि सरकार में समन्वय को लेकर कोई मतभेद नही है और सब ठीक-ठाक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बुलावे पर थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें अक्सर होती रहती है। इसको और चीजों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बता दें कि सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान के पिता राम किशुन चैहान का लखनऊ अस्पताल में निधन हो गया था। उनके शव का अंतिम संस्कार मऊ जिले के दोहरीघाट में स्थित मुक्ति धाम पर किया गया। इसी के चलते आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या उनके परिवार को संत्वाना देने के लिए आजमगढ़ पहुंचे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »