Thursday , August 6 2026
Breaking News

सदी के महानायक का ये अहम और बड़ा कदम, करेगा सैकड़ो किसानों की मुश्किलों को कम

Share this

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उदारता का एक बार फिर परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों के 4.05 करोड़ रुपए के कर्ज का भुगतान किया है। महानायक ने अपने ब्लाग पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा बैंक से किसानों के कर्ज के भुगतान संबंधी ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (ओटीएस) प्रमाणपत्र प्राप्त हो गए हैं।

छिहत्तर वर्षीया मेगास्टार ने लिखा है कि सभी किसानों को मुंबई लाना संभव नहीं है। इसलिए इनमें से 70 को मुंबई लाकर ओटीएस सौपेंगे। इन किसानों को लखनऊ से मुंबई लाने के लिए रेलवे का एक कोच बुक कराया गया है। यह किसान 25 नवंबर को लखनऊ से चलेंगे और 26 को मुंबई पहुंचेगे जहां श्री बच्चन अपने हाथ से उन्हें ओटीएस सौंपेगे।

उल्लेखनीय है कि 26 को ही मुंबई हमलों की 11 वीं बरसी भी है। महानायक ने लिखा,’ पहले महाराष्ट्र के 350 किसानों के ऋण माफ कराने में सहयोग किया था और अब उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह कार्य किया है। ‘

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »