Thursday , August 6 2026
Breaking News

गोमतीनगर में बिल्डिंग गिरी भरभरा के, लोग इधर-उधर भागे घबरा के

Share this

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में आज एक बिल्डिंग के भरभरा के गिर जाने से इलाके में हड़कम्प मच गया। हालांकि फिलहाल किसी के मरने की पुष्टि तो नही हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना गोमतीनगर के हुसड़िया (चंद्रशेखर आजाद) चौराहा के पास बिल्डिंग गिरने से बगल की बिल्डिंग में आग लग गई। जिसके कारण उस पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर भागने लगे। बिल्डिंग गोरखपुर निवासी एक भाजपा नेता बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जीवन प्लाजा के सामने SMAP बिल्डर्स के ऑफिस की छत गिरी है। पीछे के हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। छत गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोंगों की मदद से एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »