Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिर रफ्तार और लापरवाही बनी 5 बच्चों समेत का 9 काल, कई अन्य पहुंचे गंभीर हालत में अस्पताल

Share this

लखनऊ। प्रदेश में जारी रफ्तार और लापरवाही का कहर लगातार पड़ रहा है भारी जिसके तहत कई हादसे सामने आने के बावजूद भी लोग चेत नही रहे हैं। जिसके चलते आज फिर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा उस वक्त सामने आया जब जनपद आगरा में मरम्मत कार्य के चलते वन-वे की गई सड़क पर आमने-सामने हुई डंपर-टवेरा की भिड़ंत में पांच बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जब जनपद आगरा में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे ललितपुर से सागर की और आ रही टवेरा गाड़ी अचानक डंपर से आमने-सामने भिड़ गई। जिससे 5 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। खुरई एसडी ओपी रवि प्रकाश भदौरिया ने बताया कि करीब 11:45 बजे हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर और टवेरा के ड्राइवर तेज रफ्तार के कारण एक-दूसरे को साइड नहीं दे पाए और भिड़ंत हो गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें कई लोग फंस गए। अस्पताल पहुंचाए गए लोगों में से डॉक्टर ने 9 को मृत घोषित करार दिया जबकि 5 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में 5 बच्चे भी हैं। एक ही परिवार के लोग किसी शादी समारोह  में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। वहीं जब कि पुलिस के अनुसार मृतकों में गोविंद नगर ललितपुर निवासी प्रकाश साहू 63 वर्ष, बबलू शुभम 15, महेंद्र 12, परी 5, अनमोल 7, भारती योगेश 14, अंकित साहू 25 और घायलों में अनीता पत्नी रामस्वरूप साहू 36, दीपिका पत्नी अनिल साहू 28, अनिल पुत्र 12 लाल साहू 31, ऋषि पुत्र हरिनारायण 25, राजपत्र हरिनारायण 12 वर्ष हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »