Thursday , August 6 2026
Breaking News

गाइड ने किया विदेशी युवती के साथ ऐसा काम, देश और अपने पेशे का नाम किया बदनाम

Share this

नई दिल्ली। हमारे देश में जहां अतिथी देवो भवः की परंपरा है वहां ही एक गाइड नें कुछ ऐसा काम करा है। जिससे देश की परंपरा और गाइड जैसे आदर्श पेशे दोनों पर कलंक लग गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में एक गाइड द्वारा ब्रज घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि कान्हा की नगरी मथुरा में विदेशी युवती ने गाइड पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि घटना थाना महावन क्षेत्र की है। युवती साउथ अफ्रीका की रहने वाली है। चार दिन पहले अपने आंटी और अंकल के साथ मथुरा घूमने आई थी। ये लोग यहां एक होटल में ठहरे हैं। ब्रज घूमने के लिए एक गाइड किया था।

वहीं विदेशी युवती का आरोप है कि रविवार रात को गाइड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह पीड़ित युवती अपने अंकल-आंटी के साथ थाना महावन पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इस पर रिपोर्ट दर्ज ली गई है। मेडिकल चेकअप कराने के लिए थाना पुलिस पीड़ित युवती को जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां युवती ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया है। फिलहाल युवती अस्पताल में ही है। पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »