Thursday , August 6 2026
Breaking News

कासगंज में तनावपूर्ण शांति

Share this

कासगंज।   प्रदेश के कासगंज में कल दिनभर शांति रहने के बाद आज तड़के एक धार्मिक स्थल की बाहरी दीवार गिराये जाने से कस्बे में फिर से तनाव व्याप्त हो गया है।

पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि तड़के कुछ उपद्रवियों ने एक धार्मिक स्थल की बाहरी दीवार गिरा दी जिससे लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है, हालांकि मौके पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।  साथ ही उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल के कुछ और हिस्सों को क्षति पहुंचाने की असफल कोशिश की गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि कल शाम तक स्थिति सामान्य हो गयी थी, लेकिन रात में कपड़े की दुकान में लगायी गयी आग और सुबह एक धार्मिक स्थल की गिरायी गयी चहारदीवारी के बाद माहौल तनावपूर्ण है लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों से सम्पर्क बनाये रखा जा रहा है। प्रमुख लोगों से भी शांति की अपील करवायी जा रही है। साथ ही कासगंज में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी है। मामले की जांच के लिये चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गयी तिरंग यात्रा के दौरान हुई साम्प्रदायिक हिंसा में एक युवक चन्दन गुप्ता की मृत्यु हो गयी थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी थी।

श्रीवास्तव ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 160 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कासगंज में हर हाल में स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »