लखनऊ। प्रदेश में कुछ विक्षिप्त किस्म के सिरफिरे मनचले और आशिकों ने न सिर्फ लोगों का जीन दुश्वार कर दिया है बल्कि पुलिस-प्रशासन की भी मुसीबतें बढ़ा रखी हैं। अभी हाल ही में जनपद सहारनपुर में अपने सनकीपन के चलते एक युवक ने एक युवती की शादी कहीं और तय हो जाने पर उसे कई गोलियां मार उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। वहीं इसी क्रम में अब जनपद मेरठ में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के मंगेतर को चाकुओं से गोद दिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि जनपद मेरठ में लेखानगर निवासी सूरज गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका जिस युवती से रिश्ता तय हुआ, बताया गया कि बुलंदशहर का पंकज शर्मा उससे एकतरफा प्यार करता है। पकंज को जब सूरज के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पहले उसने सूरज से दोस्ती की और इसके बाद वह उसे मारने के लिए बुलंदशहर के गुलावठी से मेरठ आ गया। वह सूरज से फेसबुक पर चैटिंग के जरिये उसकी लगातार लोकेशन ले रहा था। इस बीच पंकज बच्चा पार्क पर पहुंच गया और सूरज को वहीं बुला लिया। वहां सूरज स्कूटी लिए खड़ा था।
इतने में जैसे ही पंकज आया और सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूरज को चाकू का एक वार आंख में लगा और जबकि गर्दन में 30 जगह जख्म हुए। इससे उसकी हालत गंभीर है। जब आरोपी भागने लगा तो वहीं मौजूद एक स्कूटर मकैनिक ने उसका पीछा कर शोर मचा दिया। इसके बाद पास में खड़ी पीआरवी के सिपाही मुनेश और तेजवीर, दरोगा राजाराम ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। यहां भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस कर्मियों किसी तरह पंकज को यूपी 100 की गाड़ी में डाल दिया। हालांकि गुस्साई भीड़ ने उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश भी की। बाद में पलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंच गई।
Disha News India Hindi News Portal