Wednesday , August 5 2026
Breaking News

अपनी बढ़ाने के लिए अकल, दुनिया ने की भारत की नकल: राजनाथ सिंह

Share this

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया ने अपनी अकल बढ़ाने को कभी न कभी हमारी नकल की है। क्योंकि जो भारत देश में है वो दुनिया में कही नहीं है। भारत की संस्कृति और विज्ञान का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के वैज्ञानिक सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण पर बातें करते हैं लेकिन हमारे देश का ज्योतिष सबसे आगे है। 100 साल बाद चंद्रग्रहण कब होगा यह भी मथुरा के पंडित बता सकते हैं। अमेरिका, चीन से काफी आगे भारत का विज्ञान है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पहले ग्लोबल यूथ स्वामी विवेकानंद थे। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है। राजनाथ सिंह सोमवार को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जीएलए विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षा समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान । इस दौरान 12-12 मेधावियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए गए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »