Wednesday , August 5 2026
Breaking News

गिरिराज बोले- ‘मॉब लिंचिंग’ का कारण नही है गाय, बल्कि इससे तो बढ़ती है किसानों की आय

Share this

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को देश में हाल में हुई मॉब लिंचिंग अर्थात भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किये जाने के लिए गाय को जिम्मेदार ठहराये जाने पर साफ कहा कि ऐसी घटनाएं गाय के कारण नहीं होती बल्कि गाय तो अर्थव्यवस्था का आधार है और इससे किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने यहां उद्यमिता विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि गाय के कारण कोई हिंसा नहीं होती है। गाय भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। उन्होंने दावा किया कि दो गाय और दो चरखा रखने से किसी भी किसान की मासिक आय में 20 हजार रुपए का इजाफा हो सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने गौ वंश के संवर्धन के लिए कई योजनायें शुरु की हैं। इनमें गाय से प्राप्त उत्पादों का मूल्यवर्धन किया जाता है जिससे युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होती है और परिवार की आय में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र पर शोध किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल पेंट और रंगाई पुताई में किया जा सकता है। इससे कीट कीटाणु मकानों में नहीं पनपते हैं।

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि गाय के गोबर से कई उत्पाद बनाने के प्रयोग किये जा रहे हैं। इससे टाईल, पट्टी और संबंधित उत्पाद बनायें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली ग्रिड की तर्ज पर गैस ग्रिड बनाने की बात कही है। इससे बायोगैस को भी जोड़ा जाएगा। गाय के गोबर से बायोगैस बनाने से किसानों को लाभ होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »