Thursday , August 6 2026
Breaking News

तंग आकर भले ही गंवा दी अपनी जिन्दगी, मगर काबिले गौर है मोदी के प्रति दीवानगी

Share this

नई दिल्ली। भारत में नेताओं के प्रति लोगों की दीवानगी की हद अक्सर ही दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को मिलते ही रहे हैं। वहीं एक बार फिर इसी क्रम में एक ऐसा अजब मामला सामने आया है जो बड़ा ही दर्दनाक तो है मगर उसमें एक बेहद ही दिलचस्प पहलू भी है।

गौरतलब है कि हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइड नोट उसने मौत की वजह बताते हुए यह भी लिखा कि सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही देश को बचा सकते हैं।

दरअसल यह घटना हैदराबाद के सैदाबाद की है, जहां पर 30 साल के नुथालागंती नरसिंह ने अपनी ही कंपनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कंपनी में अपने सीनियर द्वारा किए जा रहे अत्याचार से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है। रिश्तेदारों और दोस्तों ने मृतक के शव को लेकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नुथालागंती नरसिंह ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने उपर हुए अत्याचार का जिक्र किया था। साथ ही अपनी इच्छा भी जाहिर की कि वह नरेंद्र मोदी को लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप देखना चाहता है। इस सुसाइड नोट में उसने लिखा कि केवल पीएम मोदी ही देश को बचा सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »