Thursday , August 6 2026
Breaking News

भाजपा के खिलाफ सपा बसपा का साथ देने को तैयार : शिवपाल

Share this

इटावा! छोटी बहू अपर्णा यादव के बयान की पुष्टि करते हुये नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए अगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रसपा से गठबंधन की इच्छुक है तो उनको इससे कोई एतराज नहीं है। जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मंत्री शिवपाल ने कहा कि भाजपा को जनता से किए झूठे वादों का खामियाजा तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिये अगर सपा बसपा उनसे सहयोग की अपील करती है

तो वे इसके लिये तैयार हैं। यादव ने पत्रकारों से कहा कि हनुमान जी को जाति में बांटना बिल्कुल गलत है। भगवान हनुमान सभी के हैं। जाति-धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसी बात किसी को भी नहीं करनी चाहिए। भाजपा को चुनाव के वक्त ही भगवान राम और राम मंदिर की याद आती है। मंदिर निर्माण का फैसला धर्मगुरुओं पर छोड़ देना चाहिए।

उन्होने कहा अभी पिछले चुनाव में हम सभी ने देखा है कि दोनों तरफ लफफाजो की झड़ी लग रही थी । एक कह रहा था कि हम पन्द्रह लाख देगे । एक कह रहा था कि समाजवादी पेंशन देगे । एक कुछ कह रहा एक उससे भी बढ़ कर बोल रहा था। इसमें एक तो लंबी लफ्फाजी में जीत गया। उसने 15 लाख देने का भरोसा दिया था। हमारा समाजवादी पेंशन का 500 रुपए देने के बात कर रहा था जिसको सबने ठुकरा दिया । 15 लाख देने का वादा करने वाले झूठे को देश की बागडोर दे दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »