Tuesday , August 4 2026
Breaking News

छात्रा ने की स्कूल में गोलीबारी पांच घायल

Share this

लॉस एंजेलिस। हाल ही में हमारे देश के हरियाणा में एक छात्र द्वारा अपनी प्रिंसपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी दरअसल एक तरह से हमारे पश्चिमी संस्कृति की नकल का ही परिणाम था इसका एक और ताजा उदाहरण हमे ताजी एक घटना से मिलता है  अमेरिका के लॉस एंजेलिस के साल्वाडोर कास्त्रो मिडल स्कूल की एक कक्षा में हुई गोलीबारी में पांच घायल हो गए। जानकारी के अनूसार ने लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के हवाले से बताया कि इस हमले में एक 15 वर्षीय लड़के के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 15 वर्षीया लड़की के बाजू में गोली लगी है, हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लॉस एंजेलिस स्कूल पुलिस प्रमुख स्टीव जिपरमैन ने बताया कि स्कूल की एक कक्षा में गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे हुई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कमरों और स्कूल परिसर की तलाशी ली। इस गोलीबारी में तीन और बच्चे घायल हुए हैं। इसमें दो बच्चे और एक 30 वर्षीय महिला है। पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध एक 12 वर्षीय छात्र है, पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है।
 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »