Monday , August 3 2026
Breaking News

इंडोनेशिया मास्टर्स:साइना ने थाई शटलर को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Share this

जकार्ता! लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वर्ल्ड नम्बर-9 साइना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी.

साइना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई. थाईलैंड की खिलाड़ी से साइना का सामना चौथी बार हो रहा है. वर्ल्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में साइना ने जीत हासिल की है. साइना का सामना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की चेन शियाओशिन और हे बिंगजियाओ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »