Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी के बाद बिहार कांग्रेस का जारी पोस्टर वार, अब राहुल को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया

Share this

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेसी नेताओं ओर कार्यकर्ताओं में जोश कुछ ज्यादा ही चरम पर पहुंचता जा रहा है और साथ ही एक बार फिर पोस्टरों के जरिये सियासत का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में जहां देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के गढ़ गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रियंका को लेकर एक जबर्दस्त पोस्टर लगाया था। वहीं अब बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो हद ही कर दी उन्होंने पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में पेश किया है।

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी ने पोस्टर्स लगाए हैं। जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान राम के तौर पर दिखाया है। इस पोस्टर में मां सोनिया गांधी, बहन प्रिंयका गांधी वाड्रा सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा हुआ है- वो राम नाम जपते रहे, तुम राम बनके जियो रे।

ज्ञात हो कि इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर से में कांग्रेस समर्थकों ने प्रियंका गांधी को एक योद्धा के रूप में दिखाया था। समर्थकों के हाथों में दो तरह के बैनर देखने को मिले।  जिस बैनर में प्रियंका गांधी को योद्धा के रूप में दिखाया गया था। इस पोस्टर में लिखा था, ”चारों तरफ बज रहा है डंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका।

साथ ही ये नारा भी लिखा था। देश की अब यही पुकार, कांग्रेस अब की बार. विरोधियों में मची खलबली, सुलग रही है उनकी लंका. बीजेपी का किला भेदने, आ रही हैं बहन प्रियंका। ” वहीं दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी की एक साधारण तस्वीर नजर आ रही है। इस पोस्टर में कार्यकर्ताओं ने लिखवाया है, ”गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार. राहुल भैया कार्यकर्ताओं की सुन लो पुकार। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद, चेहरा क्यों गायब है इस बार।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »