Thursday , August 6 2026
Breaking News

खबरदार! सोशल मीडिया की आड़, बनी लूटपाट का जुगाड़

Share this

मुंबई। सभी लोग होशयार और खबरदार हो जायें क्योंकि अब सोशल की आड़ में अब लोगों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने शहर में पिछले महीने हुई एक लूटपाट की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने पीड़ित को फेसबुक पर एक महिला से मित्रता का अनुरोध भिजवा कर अपने जाल में फंसाया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की प्रोपर्टी सेल ने जब्बर सलीम खान (19), सलमान शेख (37) और शेख शाह शम्सुद्दीन (18) को कल उपनगरीय गोवंदी के शिवाजीनगर से गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि हितेन्द्र ठाकुर नाम के एक शिकायतकर्ता को फेसबुक पर एक महीने पहले एक युवती से मित्रता का अनुरोध मिला था। ठाकुर ने यह स्वीकार कर लिया और उससे आनलाइन चैटिंग (बातचीत) शुरू कर दी। महिला ने उसे तस्वीरें भी भेजी थी।

महिला ने उसे मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया और जब वह वहंा पहुंचा, तब पांच- छह लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी क्रिकेट के बल्ले, स्टंप और डंडे और सरिया से पिटाई की। उन्होंने पीड़िता से करीब छह लाख रूपये मूल्य के जेवरात भी लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (अनुसंधान) दिलीप सावंत ने बताया कि इस सिलसिले में देवनार पुलिस के पास एक मामला दर्ज कराया गया है। तीन लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है। मामले की जांच जारी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »