Wednesday , August 5 2026
Breaking News

शाह का प्रियंका और राहुल के बहाने तंज, कहा- कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट है ‘जन्म से’ आरक्षित

Share this

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रियंका और राहुल के बहाने कांग्रेस पर एक बारफिर जोरदार हमला बोला और कहा कि क्या कांग्रेस का कोई आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने के बारे में सोच सकता है? पार्टी में प्रधानमंत्री की सीट ‘जन्म से’ आरक्षित है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाई(राहुल गांधी) ने शादी नहीं की, इसलिए अब बहन(प्रियंका गांधी) आई हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा के मेगा चुनावी अभियान शुरू किया। उन्होंने गुजरात में अपने घर से भाजपा का झंडा फहराकर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने घर पर भाजपा का झंडा लहराने को कहा गया है।

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि संपर्क अभियान, कमल ज्योति और विजय संकल्प रैली इन चार कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचना हमारा दायित्व ही नहीं, जिम्मेदारी भी है। मेरा परिवार-भाजपा परिवार का 5 करोड़ का लक्ष्य 10 दिन में पूरा करके हमें भाजपा को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »