Saturday , September 21 2024
Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की सिद्धू को अहम सलाह, इमरान के चक्कर में गाली न खाऐं खामख्वाह

Share this

नई दिल्ली। हाल के कुछ समय से अपने नापाक पाक के प्रेम में ज्यादा ही बौखलाये कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अब समझाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह आगे आये हैं। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अपनी पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि, “नवजोत सिंह सिद्धू जी अपने दोस्त इमरान भाई को समझाएं। उनकी वजह से आपको गालियां पड़ रही हैं।” हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर समस्या के हल के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होकर रोडमैप बनाने की आवश्कता पर जोर दिया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी राय दी। दिग्विजय अकसर अपने बयानों को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं।

वहीं उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर ट्वीट कर कहा, “पाकिस्तान के श्रीमान प्रधानमंत्री कमऑन! कुछ साहस दिखाएं और आतंक के स्वघोषित सरगना मसूद अजहर और हाफिज सईद को भारत को सौंपे। ऐसा करने आप न केवल पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने में सफल होंगे बल्कि नोबेल शांति पुरस्कार के भी प्रबल दावेदार बन जाएंगे।”

ज्ञात हो कि 14 फरवीर को पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया। इसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए जबकि पांच घायल हुए थे। ये एक आत्मघाती हमला था। जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

पुलवामा हमले के बाद पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे देश को गलत ठहरा सकते हैं? और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं? उन्होंने कहा था कि आकंतवादियों का दीन और मजहब नहीं होता। दुनिया में अच्छे, बुरे लोग हैं। इसी बयान के कारण सिंद्धू की काफी आलोचना हो रही है। यही वजह है कि टेलिविजन पर आने वाले द कपिल शर्मा शो से उनकी छुट्टी कर दी गई है।

Share this
Translate »