Thursday , August 6 2026
Breaking News

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से नामांकन किया दाखिल, बोले- पूरे देश में है मोदी का ज्वार

Share this

लखनऊ। देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज मंगलवार को लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं इस नामांकन से पूर्व भाजपा मुख्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया गया जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। जबकि रोड शो के पहले गृहमंत्री ने लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि भाजपा मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देश के 10 राज्यों का दौरा कर चुका हूं। जिस प्रकार का उत्साह उत्तर प्रदेश और लखनऊ में है उसी प्रकार का उत्साह पूरे देश मे है। तमिलनाडु और केरल में भी नरेंद्र मोदी का ज्वार है। नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने चाहिए। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहा कि राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। राजनाथ और मोदी की जोड़ी ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए है।

इस दौरान जहां उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छवि दिखती है। शिवकुमार शर्मा आठवीं बार नामांकन में शामिल हो रहे हैं। उनका नामांकन में शामिल होना जीत की गारंटी है। राजनाथ सिंह की सख्ती की गूंज पाकिस्तान में भी होती है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा। यह सुबह सपा-बसपा, कांग्रेस गई का संदेश लेकर आएगी।

ज्ञात हो कि हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से रोड शो के दौरान हजरतगंज में भीषण जाम लग गया। रोड शो भाजपा मुख्यालय से लेकर हजरतगंज चौराहा होते हुए, जिलाधिकारी आवास से कलेक्ट्रेट तक गया। इस दौरान गृहमंत्री के रथ पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी व केसी त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »