Tuesday , August 4 2026
Breaking News

देश में कोरोना से 30वीं मौत, लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुये लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. देश में अब तक कोरोना वायरस से 30 लोगों की मौत हो चुकी है.देश में कोरोना वायरस से 30वीं मौत बंगाल में हुई है, जहां कालिमपोंग में 44 साल की महिला कोरोना संक्रमित थी. नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था.

सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई. कोरोना वायरस से पश्चिम बंगाल में ये दूसरी मौत है. इसके पहले नॉर्थ 24 परगना में एक शख्स की मौत हो चुकी है. वहीं लॉकडाउन का देश में आज 6वां दिन है, लेकिन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोरोना से संक्रमित हुये लोगों की संख्या 1024 हो गई है, वहीं 30  लोगों की जान भी जा चुकी है.देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में आए हैं. रविवार को कुल 22 मामले सामने आए, जिनमें से सर्वाधिक 10 मामले मुंबई में सामने आए हैं. इसके अलावा पांच मामले पुणे में, तीन नागपुर में, दो अहमदनगर में और सांगली, बुलढाणा एवं जलगांव में एक-एक मामला सामने आया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »