Tuesday , August 4 2026
Breaking News

टीवी के इस धार्मिक शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस ईशा देओल

Share this

टीवी के धार्मिक शो जग जननी मां वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की’ शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. दर्शक अपने पसंदीदा शो के वापस आने की खबर सुनकर काफी उत्सुक हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के अचानक इस शो को छोड़ने से निराश भी. शो के मेकर्स ने एक अहम निर्णय लिया है. खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ईशा देओल शो में परिधि शर्मा की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी. कहना मुश्किल है कि यह बात कितनी सच है. हालांकि, ईशा ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है. 

मेकर्स ने बड़ी गहन रिसर्च के बाद मां वैष्णो देवी की भूमिका निभाने के लिए फाइनल नाम का चयन कर लिया है. इसे एक्ट्रेस परिधि शर्मा निभाने वाली हैं. परिधि इससे पहले भी अन्य शोज़ में अपने कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के मन को मोह चुकी हैं. मां वैष्णो देवी की भूमिका निभाने के लिए कई नाम शामिल किए गए थे, जिसमें रुबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश, श्रेनु पारिख, नियाती फतनानी, मीरा देओस्थाले आदि शामिल रहे थे.

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले तोरल रासपुत्रा मां वैष्णो देवी की मां का किरदार निभा रही थीं. उन्होंने भी अपना किरदार छोड़ दिया था. अच्छी खबर यह है कि इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने के लिए एक प्रमुख नाम सामने आया है. 

सूत्रों के अनुसार वैष्णो देवी की मां की भूमिका एक्ट्रेस ईशा देओल निभाने वाली हैं. आपको बता दें कि ईशा देओल कुछ साल पहले एक रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. वह कई सालों के बाद एक टेलीविजन शो के लिए वापसी कर रही हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »