Monday , August 3 2026
Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा, दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. पछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24248 नए मामले आए हैं और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 697413 तक पहुंच गया है. जिसके बाद भारत दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में रूस को छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. रूस में अभी तक 681251 कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस समक्रमण बढऩे के साथ कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और अबतक देशभर में कुल 424432 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 15350 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान ही देश में कोरोना वायरस की वजह से 425 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 19693 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में महाराष्ट्र में 8822, दिल्ली में 3067 और गुजरात में 1943 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है.

कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए देश में लगातार टेस्टिंग हो रही है. रविवार को ही देशभर में कुल 1.80 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर 99.69 लाख के पार पहुंच गया है. दुनियाभर में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा टेस्ट भारत में ही हो रहे हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »