Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी के देवरिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने महिला नेत्री से कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Share this

देवरिया. उतर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने कांग्रेस की महिला नेत्री ने हंगामा किया, जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला नेत्री की पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो शनिवार दोपहर दो बजे का है.

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी तारा यादव नाम की कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंची और हंगामा करने लगी. उसने कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंदभासकर मणि का विरोध किया और कहा कि गलत आदमी को टिकट दिया गया है. जिसके बाद महिला कार्यकर्ता की पिटाई की गई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

महिला का कहना था कि पार्टी ने गलत आदमी को टिकट दिया, जो रेपिस्ट है. उसने कहा कि मैं अपनी बात सचिन नायक से कह रही थी कि आपने गलत आदमी को टिकट दिया है. इससे समाज में पार्टी की छवि खराब होगी. आप किसी और को टिकट दे दीजिए, जिसका चरित्र अच्छा हो, यही बात कहते ही वहां पर मेरे साथ मारपीट की गई.

वहीं, इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि ये सभी बीमार दिमाग वाले लोग राजनीति में कैसे आते हैं? संज्ञान लिया जाएगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »