Thursday , August 6 2026
Breaking News

झांसी: दलित किशोरी के साथ स्कूल मालिक और अध्यापक ने किया दुष्कर्म

Share this

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में थाना मऊरानीपुर के पठा गांव में आय एवं जाति प्रमाणपत्र लेने स्कूल गई एक दलित किशोरी के साथ स्कूल मालिक और अध्यापक ने मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया. पीडि़ता के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों से चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो अरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.

पीडि़त परिवार ने पुलिस और प्रशासन से न्याय गुहार लगाई है. किशोरी के साथ बुधवार शाम 4 बजे निजी स्कूल के मालिक और उसके सहयोगी अध्यापक ने सामूहिक बलात्कार किया. बुधवार से बृहस्पतिवार तक परिवार को थाने में ही रखा गया. एफआईआर दर्ज करने में भी देरी की गई जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

झांसी में पठा गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि किशोरी आय व जाति प्रमाण पत्र बनने के लिए प्राइवेट स्कूल के अध्यापक को कागज दिए थे. बुधवार को करीब 4 बजे किशोरी स्कूल में अपना आय जाति प्रमाण पत्र लेने गई थी. इसी दौरान आरोपी अध्यापक और स्कूल के मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. दोनों आरोपियों ने मारपीट कर जाति सूचक गालियां देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

पूरे मामले को लेकर थाना मऊरानीपुर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू निवासी ग्राम पठा और सक्षम सूरौठिया निवासी मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »