Monday , August 3 2026
Breaking News

शो से बाहर हो जाएंगे गोपी बहू और अहम जी, जानकारी आई सामने

Share this

मुंबई. टीवी पर इन दिनों कई नए शोज को लेकर चर्चाएं हैं, वहीं इस बीच देवोलिना भट्टाचार्जी  स्टारर शो साथ निभाना साथिया 2 सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो को जबरदस्त सुर्खियां तब मिली थीं जब इससे जुड़ा एक मीम रसोडे में कौन था जबरदस्त वायरल हुआ था. वहीं इसी मीम के बाद मेकर्स ने शो का दूसरा सीजन लाने का फैसला कर लिया. वहीं अब तो इस शो के शानदार प्रोमोज भी सामने आ चुके हैं. वहीं शो के लॉन्च होने के बाद गोपी बहू और अहम जी को लेकर चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि देवोलिना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम के शो छोड़ने जा रहे हैं.

देवोलीना और मोहम्मद नाजिम के शो छोड़ने के साथ-साथ इस शो में उनके आखिरी एपिसोड को लेकर भी खबरें आ रही हैं. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो शो के इन दोनों मेन एक्टर्स धारावाहिक से बाहर होने जा रहे हैं. इस शो के पहले सीजन से मोदी फैमिली के तीन सदस्य गोपी बहू, कोकिलाबेन और अहम जी को दूसरे सीजन में भी लाया गया था. ताकि इस सीजन के प्रमोशन में मदद मिल सके. वहीं अब जब शो को अच्छी-खासी पॉप्युलैरिटी मिल चुकी है, तो इन तीनों के ही शो से बाहर होने की खबरें आ रही हैं. कोकिलाबेन तो पहले ही शो छोड़ने की खबरों को कंफर्म कर चुकी हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »