Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी में करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Share this

लखनऊ. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह इंजीनियर पांच वर्ष से 16 वर्ष की उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण करता था. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी 10 से अधिक सालों से ऐसा कर रहा था.

आरोपी कथित तौर पर ऑनलाइन वीडियो और फोटोग्राफ की बिक्री भी करता था. बच्चों के साथ यौन शौषण की करतूत तीन जिलों चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में अंजाम दिया गया. आरोपी जूनियर इंजीनियर को बांदा जिले में अरेस्ट किया गया और उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा.

तलाशी के दौरान सीबीआई ने आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये की नकदी, सैक्स टॉयज, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में चाइल्ड सेक्स एब्यूस मटेरियल बरामद किया है. आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया है कि इस करतूत को लेकर मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स का लालच देकर बच्चों का मुंह बंद रखता था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »