Thursday , August 6 2026
Breaking News

लखनऊ में सपा एमएलसी के बेटे की बर्थडे पार्टी में गोली मारकर युवक की हत्या

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य अमित यादव के फ्लैट में हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया है. पता चला है कि राकेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 

जानकारी के अनुसार हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात ये वारदात घटित हुई है. जहां बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में गोली चली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें अमित यादव शाहजहांपुर से सपा एमएलसी हैं.

मामले में पुलिस एक शख्स संजय को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है. ये भी सूचना मिल रही है कि गोली अवैध पिस्टल से चली. पुलिस तफ्तीश कर रही है कि घटना के समय विधायक मौके पर मौजूद थे या नहीं? अभी तक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि नशेबाजी के दौरान ये घटना हुई. मरने वाला शख्स गोमतीनगर का रहने वाला है. पिस्टल उसी की थी. नशेबाजी के दौरान एक साथी ने पिस्टल ली और गोली चल गई. गोली सीधे राकेश के चेहरे पर लगी. उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां राकेश की मौत हो गई.

हाईप्रोफाइल फ्लैट में हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं. वहीं लोगों में सवाल हैं कि माननीयों को मिलने वाले फ्लैट में कौन रहता है? क्या इसकी पड़ताल कभी पुलिस करती है?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »