Thursday , August 6 2026
Breaking News

यूपी विधान परिषद् के चुनावों में भाजपा ने जीती 11 में से 6 सीटें

Share this

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्वीर साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं. खंड शिक्षक और खंड स्नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गई हैं. जबकि तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी और दो सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है.

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीत गये हैं. इसके पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही मानवेंद्र सिंह ‘गुरु जीÓ और मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत हासिल की. आगरा में भाजपा के लिए काफी कड़ी चुनौती रही, क्योंकि यहां सपा के असीम यादव खासे दमदार उम्मीदवार थे. वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के मान सिंह यादव ने जीत दजज़् की. 

यही नहीं वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र में सपा ने भाजपा के कब्जे वाली सीटें हासिल की हैं. जबकि आगरा खंड स्नातक क्षेत्र की सीट सपा को गंवानी पड़ी है. मेरठ स्नातक सीट पर पिछले चार बार से निर्दलीय हेम सिंह पुंडीर जीतते आ रहे थे, जिनका वर्चस्व खत्म हो गया. लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पिछली बार निर्दलीय कांति सिंह जीती थी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने रविवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी सीटों पर मतगणना पूरी हो गई और परिणाम घोषित कर दिये गये. उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे की छह सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिये गये थे, जिनमें तीन सीटें भाजपा, एक सपा और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »