Monday , August 3 2026
Breaking News

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा, एक फरवरी को पेश होगा बजट

Share this

नई दिल्ली. संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो सकता है. सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की है.

सूत्रों ने सीसीपीए की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा.

संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा.

बता दें कि शीत सत्र नहीं बुलाए जाने के चलते विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की थी. विपक्ष का कहना था कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा से सरकार बच रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »