Thursday , August 6 2026
Breaking News

इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने दिया इस्तीफा, बड़ा सियासी उलटफेर

Share this

रोम. इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. समाचार एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है. इस्तीफे के बाद नई सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है.

वहीं इससे पहले कोंते ने सीनेट में एक वोट से बचने के बाद अपने गठबंधन के बाहर के सांसदों से आग्रह किया कि वह उनकी अल्पसंख्यक सरकार में शामिल हो जाएं. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री को बहुमत की जरूरत है, इस कारण उन्होंने सांसदों से उनकी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »