Thursday , August 6 2026
Breaking News

प्रदेश के 2.47 करोड़ किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

Share this

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत मई 2021 तक 2.47 करोड़ किसानों को कुल रुपये 32500.00 करोड़ की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खातों में स्थानान्तरित की जा चुकी है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2018-19 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को वर्ष में रूपये 2000.00 के तीन किश्तों में कुल रूपये 6000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से खाते में स्थानान्तरित किये जा रहे हैं।
योजनान्तर्गत वह सभी किसान परिवार पात्र हैं जो प्रदेश के निवासी हैं और जिनके पास खेतिहर भूमि है। किसान परिवार में किसान, किसान की पत्नी व किसान के अवयस्क बच्चे शामिल हैं। वित्तीय वर्ष में प्रथम किस्त माह अप्रैल से जुलाई तक, द्वितीय किस्त माह अगस्त से नवम्बर तक एवं तृतीय किस्त माह दिसम्बर से मार्च तक कृषकों के खाते में हस्तान्तरित की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »