Thursday , August 6 2026
Breaking News

नए प्रधानाचार्य प्राप्त होने से पठन-पाठन के कार्य में गति प्रदान होगी – डॉ दिनेश शर्मा

Share this

 लखनऊ 25 जून 2021

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेजों को विभागीय पदोन्नति कोटे के फलस्वरूप 128 नए प्रधानाचार्य मिल गए हैं। अभ्यर्थियों को पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए शीघ्र ही पदस्थापित किया जाएगा। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नए प्रधानाचार्य प्राप्त होने से पठन-पाठन के कार्य में गति प्रदान होगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अधिकांश राजकीय इंटर कॉलेज में विगत कई वर्षों से सीधी भर्ती तथा पदोन्नति कोटे के प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा था। विगत कई वर्षों से पदोन्नति की कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय में योजित वाद संख्या 1617/2018 विद्यालय निरीक्षक संघ बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के कारण लंबित थी। शासन द्वारा किए गए विशेष प्रयास एवं उक्त योजित वाद में किए गए प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा 128 अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों में लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानाचार्य पद पर 83 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »