Tuesday , August 4 2026
Breaking News

इन्टरस्टेट रोड की सीमा पर अतिशीघ्र भव्य और आकर्षक द्वार बनाये जाएं- केशव प्रसाद मौर्य

Share this

लखनऊ: 25 जून, 2021

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन्टरस्टेट रोड की सीमा पर अतिशीघ्र भव्य और आकर्षक द्वार बनाये जांय, वहां पर सोलर लाईट की उचित व्यवस्था भी करायी जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि मण्डल स्तर पर बड़ी संख्या में लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, सम्बन्धित जिलों में सम्बन्धित साईटों पर लोकार्पण व शिलान्यास के पत्थर तत्काल स्थापित कराये जांय और इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों विधायकों आदि का भी प्रतिभाग कराया जाय। उन्होने कहा कि शिलान्यास किये गये कार्यों को तत्काल प्रारम्भ किया जाय, इस कार्य में विलम्ब करने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में माफ नहीं किया जायेगा। मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित उच्च स्तरीय विभागीय बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
मौर्य ने निर्देश दिये कि सड़कों की माइनर मरम्मत के कार्य तत्काल कराये जांय, धार्मिक स्थलों जहां पर ज्यादा पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है, वहां कि पुरानी सड़कों की मरम्मत तत्काल करायी जाय ताकि आवागमन में असुविधा न हो तथा नवीन कार्य जो भी स्वीकृत हों उन्हे भी समय से पुरा कराया जाय। अयोध्या, काशी, मथुरा पर विशेष जोर देने के उन्होने निर्देश दिये। उन्होने कहा उनके ट्विटर पर आने वाले कमेन्टस् पर निगरानी रखी जाय तथा इसके लिये एक नोडल अधिकारी विभाग में बनाया जाय, जो उन कमेन्टस् पर नजर रखे और कमेन्टस् के बारे में सम्बन्धित से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर और की जाने वाली कार्यवाही को भी पोस्ट करे। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम द्वारा पूरे प्रदेश में जो कार्य कराये गये हैं और जो कराये जा रहे हैं उनकी विधानसभावार बुकलेट तत्काल तैयार करायी जांय, इसके लिये तात्कालिक तौर पर एक डाटा सेल बनाकर योग्य अधिकारी की तैयारी की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्यों के भी शिलापट लगाये जांय।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के लिये वृक्षारोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, उससे कहीं ज्यादा वृक्षारोपण कराया जाय तथा रोपित पौधों के लिये ट्री-गार्ड अनिवार्य रूप से लगवाये जांय। सड़क बनाने में जहां पर वृक्ष पड़ते हैं उनको काटने के बजाय उन्हे ट्रांसप्लान्ट कराये जाने की योजना बनायी जाय। सेतुओं और भवनों के सभी फोटोग्राफ्स 02 दिन के अन्दर फील्ड से मंगाये जांय। किसी भी काम में विलम्ब नहीं होना चाहिये। मौर्य ने यह भी निर्देश दिये कि विभाग में सभी प्रकार की पेन्डिग जांचों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर अनिवार्य रूप से कराया जाय। उन्होने कहा कि रोड सेफ्टी के कार्यों में भी तत्परता बरती जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग पी0के0 सक्सेना, सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, राजकीय निर्माण निगम के प्रबन्ध निदेशक एस0पी0 सिंघल, मुख्य अभियन्ता बी0एस0 रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »