Thursday , August 6 2026
Breaking News

उन्नाव में बोले अखिलेश, लोकसभा और राज्यसभा में सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है भाजपा

Share this

 उन्नाव- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सिकंदरपुर सरोसी स्थित मनोहरलाल इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाया। बोले, इतिहास इस बात की गवाह है कि जिन सरकारों ने जासूसी कराई, वह सत्ता से बाहर हो गईं। भाजपा को अपने काम पर भरोसा नहीं, इसलिए वह जासूसी करा रही है। ऐसा करके वह राष्ट्रद्रोह कर रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकसभा और राज्यसभा में सिर्फ झूठ बोलती है। देश प्रदेश की जनता को गुमराह करके वोट लेने में भाजपा माहिर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »