Thursday , August 6 2026
Breaking News

KRK पर फिटनेस मॉडल ने लगाया रेप का आरोप, मुंबई में दर्ज हुई FIR

Share this

मुंबई. कमाल राशिद खान आए दिन किसी न किसी सेलेब को लेकर विवादित ट्वीट करते रहते हैं. अपने बयानों और ट्वीट को लेकर KRK हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. अक्सर इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने वाले केआरके आज खुद एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. बॉलीवुड क्रिटिक के खिलाफ एक फिटनेस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया है.

KRK पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाने वाली पीड़िता एक मशहूर फिटनेस मॉडल हैं. मॉडल ने FIR 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है. हालांकि अब तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर पीड़िता द्वारा दर्ज कराई हुई FIR की कॉपी वायरल हो रही है.

पीड़िता पिछले कई सालों से फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट करती रहती हैं. वहीं केआरके इन दिनों अपने दुबई वाले घर पर हैं, कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर के बाहर से सेल्फी पोस्ट की थी. वो लगातार अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में केआरके सलमान खान की फिल्म राधे के रिव्यू को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहे थे, सलमान खान ने केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें लताड़ लगाई थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »