Sunday , August 2 2026
Breaking News

मुझे मेरी बीवी से बचाओ! पत्नी से प्रताड़ित वकील लगा रहा न्याय की गुहार

Share this

कानपुर. पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के कई किस्से आपने देखे सुने होंगे, लेकिन यूपी के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक वकील अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है. पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं. आरोप है कि मुकदमों को खत्म करने के लिए पत्नी ने उसे 2 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. इतना ही नहीं उसने मुकदमे भी खत्म नहीं किए और समझौतानामा भी गायब करा दिया. जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. अब पीड़ित अपनी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगा रहा है.

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले वकील विष्णु गुप्ता की शादी 6 मार्च 2011 को श्याम नगर में रहने वाली एक महिला के साथ हुई थी. विष्णु का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी. पहले पति को तलाक दिए बिना उससे शादी कर ली. शादी के बाद पत्नी ने उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि उसके और उसके परिवार के खिलाफ उल्टे मुकदमे दर्ज करा दिए. जिनको खत्म करने के लिए पत्नी ने महानगर मजिस्ट्रेट द्वितीय के यहां 20 अप्रैल 2018 को समझौते पर सिग्नेचर किए.

गिरफ्तारी के लिए लगा रहा चक्कर

विष्णु के मुताबिक कोर्ट के ऑर्डर शीट में समझौता हुआ था. इस समझौता नामा के बाद भी पत्नी ने मुकदमे वापस नहीं लिए. इतना ही नहीं फाइल से समझौतानामा भी गायब करा दिया. जिस पर विष्णु ने अपनी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई. विष्णु का कहना है कि मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. वह पत्नी की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है. विष्णु का कहना है कि पत्नी ने पहले पति के परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था. उसने उनसे भी 3 लाख की वसूली की थी, जबकि मुकदमे अभी भी चल रहे हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »